उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) इन सात जनपदों में भारी बारिश. आईएमडी की चेतावनी।।

Uttarakhand city news dehradun मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 22 अगस्त तक राज्य के सभी जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षात्मक उपाय करने के संकेत दिए हैं अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है। जबकि से जनपदों में मौसम में हल्की से मध्य बरसात हो सकती है मौसम विभाग में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बरसात के बीच लोगों को अभी भी पहाड़ी क्षेत्र में सफर करने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।

वहीं पहाड़ों में कहीं-कहीं बारिश के दौर जारी है। बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह भूस्खलन भी हो रहा है, जिसकी वजह से रास्ते बाधित हो रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का क्रम धीमा रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। देहरादून सहित अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तीव्र बारिश के दौरान होने की भी संभावना है।

Ad Ad
To Top