उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) तीन दिन भारी बारिश, अभी ऑरेंज अलर्ट भी, इस दिन तक वापस होगा मानसून ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में बिगड़े हुए मानसून की अकड़ बरकरार है ऐसा कोई जनपद नहीं है बचा है जहां पर मानसून ने अपना रौद्र रूप नहीं दिखाया है।

मौसम विभाग का अलर्ट : अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

30 अगस्त 2025

देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना।

सभी जनपदों में गर्जन, बिजली चमकने व तीव्र से अति तीव्र वर्षा की आशंका।

31 अगस्त 2025

पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा संभव।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) नाबालिग युवती को लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार ।।

सभी जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र दौर की वर्षा हो सकती है।

01 सितम्बर 2025

राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा।

गर्जन, बिजली गिरने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना।

👉 प्रशासन ने पर्वतीय व संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और नदियों-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है।


15 सितंबर तक रहेगा मानसून
मानसून 15 सितंबर तक जारी रहेगा। 15 सितंबर तक मानसून थोड़ा हल्का हो सकता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है। उत्तराखंड में औसतन 25 सितंबर तक मानसून विदा हो जाता है। 2023 में 6 अक्टूबर और 2024 में 2 अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई थी इस बार भी 25 सितंबर के आसपास मानसून के विदा होने की संभावना है।

Ad Ad
To Top