Uttarakhand city news dehradun
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में मौसम बड़ा बदलाव ले सकता है ।
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने के साथ पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। देहरादून, टिहरी व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।




