Uttarakhand city news dehradun
देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 17 और 18 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। शुष्क मौसम और चटख धूप के चलते अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
17-18 फरवरी को इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वही 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।




