3 घंटे की अपडेट
अगले 3 घंटों के दौरान चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जिलों में कई स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा, तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है।
Uttarakhand city news उत्तराखंड में मंगलवार से तराई से लेकर भाबर तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है उच्च हिमालय क्षेत्र में जहां जल स्रोत हमने लगे हैं वहीं नीति घाटी में भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। देहरादून उधम सिंह नगर एवं पौड़ी जनपदों में कुछ स्थानों पर गाने को लेकर चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही कुछ जगहों पर मंगलवार को धूप न निकलने से लोग ठंड से जूझते हुए दिखाई दिए। अभी आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे बने रहने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
जाने देश भर में मौसम प्रणाली:
उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
पश्चिमी असम और आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, असम, मेघालय, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।




