उत्तराखण्ड

(मौसम अपडेट)उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, अलर्ट ।।

Uttarakhand city news dehradun
मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में गुरुवार से 27 जनवरी तक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। 23 जनवरी के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राहत भरी भविष्यवाणी की है। बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) मुख्य सचिव व उत्तर रेलवे महाप्रबंधक की उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुयी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 से 27 जनवरी तक उत्तराखंड के ज्यादा हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज से मौसम का मिजाज बदलने के साथ सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें।।

मौसम विज्ञान केंद्र, मोहकमपुर (देहरादून) द्वारा जारी तापमान पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से ऊपर से लेकर काफी ऊपर तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में सामान्य बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस मोहकमपुर (देहरादून) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस मुक्तेश्वर (नैनीताल) में रिकॉर्ड हुआ।
आगामी दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले 1 से 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

Ad Ad
To Top