उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बदल गया मौसम,सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी।।

Uttarakhand city news.com Dehradun उत्तराखंड

तात्कालिक मौसम पूर्व पूर्वानुमान

राज्य मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 तक राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत की हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।।

उत्तराखंड राज्य का हाल

राज्य में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। साथ ही इन जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून में सुबह के समय हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि शाम के समय मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) सोशल मीडिया पर भूकम्प की भ्रामक सूचना के मामले में FIR. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।।

बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते कुछ दिनों में मौसम का पैटर्न बदलने से मौसम वैज्ञानिकों ने भी चिंता जताई है। वहीं आने वाले समय में जल संकट का खतरा बढ़ने की भी आशंका है।

मौसम विज्ञानों के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने लगा है, जिसके चलते सर्दी के बाद होने वाली बारिश में गिरावट आई है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है और हिमालय में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के कारण बर्फ में भी कमी देखी जा रही है।

देशभर में मौसम प्रणाली:

एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे उत्तर पाकिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के रूप में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम ।।

दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणपूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान पर मौजूद है।

यह भी देखें: 3 फरवरी से उत्तर पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, और दिल्ली में बारिश। पहाड़ों पर बर्फबारी

पूर्वोत्तर असम के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।

गुजरात और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  (सरकारी नौकरी) पंतनगर विश्वविद्यालय में निकली बंपर भर्ती. तुरंत करें आवेदन।।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जो बाद में बढ़ सकती है।

4 और 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी भी संभव है।

3 फरवरी को हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

5 से 7 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

Ad
To Top
-->