उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक अगले 24 घंटे तक आंधी,तूफान, ओलावृष्टि की चेतावनी ।।

उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के अचानक बिगड़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों के कुछ स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे खड़े होने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। किसानों को भी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

To Top