उत्तराखण्ड

weather update (Uttrakhand) बदलेगा मौसम,होगी चार जनपदों में बरसात और हिमपात, देखें देशभर की ताजा जानकारी।।

Uttarakhand city news.com Dehradun उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है राज्य के उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में सोमवार 28 अक्टूबर तथा 19 अक्टूबर को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और आकाशी बिजली चमकने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में राज्य के 4000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी भी हो सकती है

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि तापमान में भी काफी अंतर है। उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद से पोस्ट मानसून की बारिश नहीं हुई है।

इस वजह से तापमान मौसम शुष्क बना हुआ है। अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड हो रही है जबकि मैदानी क्षेत्रों में केवल सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

आलम यह है कि पंखा ना चलने पर गर्मी और पंखा चलाने पर सर्दी हो रही है। वहीं इस मौसम में डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। डेंगू के मच्छरों के लिए यह मौसम मुफीद होता है और इस वजह से डेंगू के मरीजों में भी इजाफा हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है लेकिन मैदानी जिलों में सुबह-शाम दोपहिया वाहनों पर चलने वाले लोग ही हल्के-फुल्के गर्म कपड़े पहन रहे हैं।

दिन के समय गर्मी होने की वजह से गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कम ही किया जा रहा है। देहरादून में रविवार को धूप और छांव की आंख मिचौली चलती रही। जबकि मसूरी में सुबह के समय घना कोहरा छा जाने के कारण मौसम भी बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

जाने देश का मौसम

उत्तर ओडिशा पर बना हुआ कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है, लेकिन चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैल रहा है।

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है।

लक्षद्वीप क्षेत्र से उत्तरी तमिलनाडु तट तक औसत समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किमी के बीच एक द्रोणिका फैली हुई है।

असम के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान,

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हुई।

बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक के दक्षिणी तट और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वी और उत्तर प्रदेश, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो जगह पर भारी बारिश हो सकती है।

गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।

Ad Ad
To Top