
Uttarakhand city news dehradun weather update-: गुरुवार 12 जून महीने का होने को आया है लेकिन एक बार फिर मौसम ने फिर करवट बदली है प्री मानसून की हल्की फुल्की बरसात के बीच
उत्तराखंड में 16 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि मानसून आने में अभी समय लग रहा है। प्रदेश में मानसून 20 जून के बाद ही आने के आसार है। हालांकि ये मानसून से पहले होने वाली बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो जाएगा और भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने जीना मुहाल कर रखा है। एक तरफ जहां मानसून आने में समय है तो वहीं दूसरी तरफ कई जगह स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश होने से उमस भी बढ़ गई है।
बुधवार को देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के साथ ही अन्य जिलों में भी हल्की-फुल्की बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट तो आई लेकिन उमसभरी गर्मी हो गई।
गर्मी के तेवर तल्ख होने के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। दिन के समय चिलचिलाती गर्मी जहां पसीना पसीना कर रही है तो वही सुबह और शाम के समय भी उमज़भरी गर्मी परेशान कर रही है।
हालांकि बुधवार को हुई बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। देहरादून की कई हिस्सों में बारिश के बाद अधिकांश तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस लुढक गया लेकिन उसके बाद उमसभरी गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए।
देश भर में मौसम प्रणाली:
देशभर में बने विभिन्न मौसमी सिस्टम के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य और समीपवर्ती पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों में 14 जून तक आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल बन रही हैं।
उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जो उत्तर मध्यप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य ओडिशा से होकर गुजरती है (0.9 किमी ऊँचाई पर)।
उत्तर हरियाणा और आसपास में एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
उत्तर पाकिस्तान और समीपवर्ती पंजाब के भागों में भी एक चक्रवातीय परिसंचरण बना है।
उत्तर ओडिशा में 1.5 से 5.8 किमी ऊँचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
एक ट्रफ रेखा उत्तर तमिलनाडु से दक्षिण महाराष्ट्र तट तक फैली है, जो 3.1 से 4.5 किमी ऊँचाई पर स्थित है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, उत्तर राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भीषण लू (Severe Heatwave) की स्थिति दर्ज की गई।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति रही।
आंध्र प्रदेश तट, दक्षिण छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की गई।
पूर्वोत्तर भारत, तटीय ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा हुई।
महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश दर्ज की गई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान, केरल, दक्षिण तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
दक्षिण मध्य प्रदेश और दक्षिण गुजरात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
लू का पूर्वानुमान
राजस्थान के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू तक की स्थिति बनी रह सकती है।
हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी लू चल सकती है।
