उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) मौसम विभाग का 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान. आंधी तूफान की चेतावनी. यहां मानसून ने दी दस्तक…

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 3 घंटे के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है इस दौरान टिहरी .रुद्रप्रयाग. चमोली.जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के गढ़वाल मंडल के जनपदों के साथ कुमाऊं मंडल के बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज चमक के साथ बरसात भी हो सकती है इस बीच मौसम विभाग ने करणपुर में 32. utu में 20 यूकॉस्ट में 17 , 5 विकास नगर में 13 अहरोरी में 10 तथा पौड़ी में 7 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।
उधर आईएमडी के अनुसार मई का महीना खत्म होते ही लोगों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार होने लगता है. बरसात का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने जरूरी अपडेट दिया है. 10 दिनों तक एक जगह अटकने के बाद मॉनसून आज यानी 30 मई को आगे बढ़ा है. 19 मई को मॉनसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सक्रिय हुआ था, लेकिन उसके बाद वहीं रुक गया था. आज (मंगलवार) दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

इन हिस्सों में आगे बढ़ेगा मॉनसून
ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के कुछ और हिस्सों, बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के शेष हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

केरल में मॉनसून के 4 दिन देरी से पहुंचने का अनुमान
बता दें, IMD ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल में 4 दिन देरी से पहुंचने का अनुमान जताया है. केरल में मॉनसून सामान्य तौर पर 1 जून को आता है, लेकिन इस बार इसमें 4 दिनों तक देरी की संभावना है. केरल में मॉनसून की एंट्री 4 जून को हो सकती है.

Ad Ad
To Top