उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) मौसम विभाग की चेतावनी. 48 घंटे यह रहेगा मौसम का हाल.येलो अलर्ट जारी ।।

देहरादून-: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है , बदले मिजाज के बाद अब मैदानी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब 48 घंटे तक कुछ राहत मिलने की संभावना है तेज हवाएं चलने एवं गरज चमक के साथ बारिश- झोंकेदार हवाओं चलने से कुछ पारा गिरने की संभावना बन रही है मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को यह यलो अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 17 मई को राज्य भर में कहीं कहीं बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जनपदों तथा उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है वहीं राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं बारिश और बिजली गिरने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है इसके अलावा आकाशी बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया मौसम विभाग के अनुसार 20 मई तक उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ हिमालय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है तथा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।

Ad Ad
To Top