देहरादून-: उत्तराखंड मौसम विभाग ने तीन घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जनपदों में तथा उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार तथा अति तेज बौछार पड़ने की संभावना ने जताई है मौसम विभाग ने दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की वर्षा होने की भी बात कही है मौसम विभाग ने इसके साथ ही राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की वर्षा होने की भी बात कही है इस बीच मौसम विभाग ने बाजपुर में 24. 5 मसूरी तथा मोहकमपुर में 7 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।
इस बीच मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है तथा 30 जुलाई और 31 जुलाई को उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. अल्मोड़ा. तथा हरिद्वार जनपदों को छोड़कर शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र से अति तेज वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने 30 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक भारी वर्षा गर्जना आकाशीय बिजली वर्षा के तेज से आती तेज दौर के चलते लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की बात करते हुए संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण राजमार्ग बाधित होने तथा जलभराव की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। इस बीच गढ़वाल मंडल में हो रही लगातार बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त है उत्तरकाशी जनपद में अनेक जगह राजमार्ग बाधित है तथा सड़क पर मलवा आने के चलते राजमार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है सिल्ला यमुनोत्री मार्ग. मैं मलवा आने के चलते राजमार्ग बाधित है वही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरोध बताया जाता है तथा धरासू के पास यातायात पर भी असर पड़ा है इसे खोलने के लिए संबंधित एजेंसियां लगी हुई है।




