देहरादून -: मौसम विभाग ने एक बार फिर 2 दिन का येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान राज्य के उत्तरकाशी. चमोली. पिथौरागढ़. रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों में तथा देहरादून जनपद के पर्वतीय क्षेत्र में कई कई बहुत हल्की से हल्की बरसात और बर्फबारी हो सकती है मौसम विभाग ने 9 फरवरी और 10 फरवरी को जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि इस दिन राज्य में गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है

मौसम विभाग ने 13 फरवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान में मौसम शुष्क रहने की भी बात कही है लेकिन फिलहाल 3 दिन तक बरसात के चलते जहां बादल छाए रहेंगे वही बर्फबारी भी होगी मौसम विभाग ने कहा है कि 9 और 10 फरवरी को इन जनपदों में कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है जिससे जानमाल की हानि हो सकती है।




