देहरादून-: मौसम विभाग ने सुबह 10:00 बजे के मौसम बुलेटिन में जहां 28 अगस्त को राज्य के कई जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया था तथा 27 अगस्त को राज्य के सभी जनपदों को शुष्क रूप से वर्गीकृत किया था लेकिन अचानक 4 घंटे में बदले मौसम के मिजाज के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने 2 बजे मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के चमोली. रुद्रप्रयाग. पिथौरागढ़ .बागेश्वर. अल्मोड़ा. चंपावत तथा नैनीताल उधम सिंह नगर जनपदों में

कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए इन जनपदों में जताई है मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को राज्य के इन जनपदों में कही-कही गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ तीव्र से अति तीव्र दौर की बरसात होने के कारण संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की बात करते हुए लोगों को बेहद सतर्क रहने की बात कही है इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के सभी जनपदों में 31 अगस्त तक मौसम सामान्य रहने की बात कही है।।




