उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी.इन जनपदों में होगी बरसात. तीन घंटे रहेगे भारी. यहां पड़ रही है कड़ाके की ठंड. ।।

देहरादून-: उत्तराखंड मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तरकाशी टिहरी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होकर बरसात करेंगे साथ ही 2500 मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बरसात के साथ बर्फबारी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा कि बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आएगी इस दौरान आज चकराता में 8.0 सोनप्रयाग 13.0 पांडुकेश्वर 9.0 मसूरी में 5.5. प्रताप नगर में 2.0 नेटवर्क 4.0.मुहिम 4.0 रानी माजरा में 2.5. ऊंचीमठ में 1.5 तपोवन में 2.5. मोरी 2.5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई।।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी ,चमोली जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक गरज चमक के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया ।24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है, बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

24 जनवरी को बारिश बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना ऑरेंज अलर्ट जारी
24 जनवरी के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग , नैनीताल ,उधम सिंह नगर , हरिद्वार और बागेश्वर जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी बरसात भी हो सकती है जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

पहाड़ों में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी वादियां
देहरादून। उत्तराखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बर्फ से ढकी ये वादियां चांदी की तरह चमक रही हैं जिन्‍हें देख दूसरे राज्‍यों से उत्तराखंड पहुंचे पर्यटक खुशी से खिल गए। मसूरी और धनोल्‍टी में इस साल की दूसरी बर्फबारी हुई। मसूरी में गुरुवार देर रात बारिश भी हुई। जिसके बाद लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में भी हिमपात हुआ है जिससे यहां कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

Ad Ad
To Top