देहरादून -:मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने मौसम बुलेटिन जारी करते हुए 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा तथा तेज हवाओं के साथ बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना है श्री सिंह के अनुसार 23 मई से मौसम खराब होने के साथ-साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान आने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है मौसम
विज्ञानिक श्री सिंह के अनुसार 27 मई के बाद मौसम खुलने की संभावना है इसलिए पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले लोगों को बेहतर प्रबंधन करके जाना चाहिए साथ ही आंधी और तूफान के चलते विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है उन्होंने ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की भी बात कही है उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फ गिरने की भी संभावना है तथा तथा आंधी तूफान के चलते रास्ते भी बंद हो सकते हैं 24 और 25 मई को उच्च हिमालई क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है उन्होंने लोगों से इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।




