उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन 4 जनपदों में होगी भारी बरसात. येलो अलर्ट जारी ।।

देहरादून पिछले कई दिनों से पड़ सही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर सुनाई है इस बीच मौसम विभाग ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 4 जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है इन जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है मौसम विभाग ने देहरादून. टिहरी.पौड़ी. नैनीताल. जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तेज बौछार होने तथा झौकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच कहीं गई बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा तेज बौछार से वृक्षारोपण और बागवानी को नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए उन्होंने लोगों से आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए शाम 6:00 से रात्रि 9:00 तक सतर्कता बरतने की बात कही है
उधर मौसम विभाग ने शाम 6:00 बजे जारी अपने मौसम पूर्वानुमान में 22 और 23 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि झोकेदार और तेज हवाओं के चलते नुकसान होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है
हालांकि कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश और आंधी तूफान की संभावना रहेगी मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के बाद प्री- मानसून सावर शुरू होने की संभावना है , 24 जून के बाद पहाड़ के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश का दौर शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

Ad Ad
To Top