देहरादून-: 3 दिन से राहत मिलने के बाद मौसम में अभी और गिरावट देखी जा सकती है मौसम विभाग ने सुबह तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक राज्य में गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि 28 से लेकर 29 मई तक एक बार फिर मौसम विभाग ने येलो चेतावनी दी है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन तथा अकाशीय बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं वही 30 मई को राज्य में मौसम शुष्क रहने के समीकरण मौसम विभाग बता रहा है मौसम विभाग ने 2 .28 और 29 मई को येलो अलर्ट को देखते हुए ओलावृष्टि तथा वृक्षारोपण में नुकसान होने की संभावना जताई है तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की भी हानि हो सकती है इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि उच्च हिमालई क्षेत्र में इस बीच हल्की से मध्यम वर्षा तथा बहुत हल्की हल्की वर्षा भी इन 5 दिनों में हो सकती है।




