Uttarakhand city news.com Dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग से बड़ी खबर आ रही है शनिवार से एक बार फिर मौसम बदल रहा है मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पर्वतीय क्षेत्र उत्तरकाशी, चमोली, एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है इसके अलावा मौसम विभाग ने हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कुछ स्थानों में उथला कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।

राज्य में 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव भी है ऐसे में 23 जनवरी को भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच होती है तो चुनाव प्रक्रिया में खलल भी पड़ सकता है लेकिन आ रही खबरों के अनुसार 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ को लेकर राज्य में मौसम बिगड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इधर राज्य में ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
गढ़वाल के कई जिलों में मुख्य मार्गों पर बर्फ पिघल गई है लेकिन बर्फ पिघलने और पाला गिरने के कारण सड़कों पर फिसलन बनी हुई है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी होने की संभावना है।
बारिश और बर्फबारी होने से पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश का असर निचले इलाकों में देखने को मिलेगा।
देशभर में मौसम प्रणाली:
पश्चिमी विक्षोभ जो उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर था, अब उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर है।
चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर है।
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से और दूसरा 22 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूरे मध्य प्रदेश और आंतरिक ओडिशा में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर गया। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हुई।
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश हुई।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है।
18 से 22 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
21 से 22 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश और आंधी आ सकती है।
अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है और उसके बाद बढ़ने के आसार हैं।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

