Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए रविवार 1 फरवरी को राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग का कहना है किसके अलावा

राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है । वहीं सोमवार दो फरवरी को
राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं

पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है । साथ ही मंगलवार तीन फरवरी को राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है वही राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त कर येलो अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग का कहना है कि चार फरवरी को उच्च हिमालय क्षेत्र में पत और हल्की वर्षा होने की संभावना है जबकि पांच फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा ।




