देहरादून- बरसात में मौसम का मिजाज और विकराल रूप लेता जा रहा है पहाड़ों में जहां भूस्खलन के चलते सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं वहीं विद्युत और पेयजल की भी व्यवस्था चरमरा सी गई है जिला प्रशासन

व्यवस्थाओं को सुधारने में लगा हुआ है लेकिन इन सबके बीच मुनिकीरेती क्षेत्र से खबर आई है कि बदरीनाथ मार्ग पर एक वाहन गंगा नदी में गिर गया है जिसको लेकर एसडीआरएफ सर्च अभियान में जुटी हुई है लेकिन गंगा में जल स्तर के अधिक बढ़ जाने के चलते वहां पर सर्च ऑपरेशन को रोका गया है।
कौडियाला के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरी कार, SDRF का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आज दिनांक 13 जुलाई एसडीआरएफ को पुलिस चौकी ब्यासी से प्रातःकाल सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक गाड़ी गिर गई है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थतियों में रोप की सहायता से खाई में उतर कर नदी के किनारे तक पहुँच बनाते सर्चिंग कि गई ,जिस दौरान टीम को नदी किनारे गाड़ी की नम्बर प्लेट,कैरी बैग, मोबाइल व आधार कार्ड मिले जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण पोस्ट ढ़ालवाला से डीप डाविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उक्त दोनों टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
प्राप्त आधार कार्ड पर पंकज शर्मा नाम अंकित है। पंकज शर्मा के परिजनों से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 10. जुलाई को पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 52 वर्ष,गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 40 वर्ष
,नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 25 वर्ष व
हर्ष गुर्जर पुत्र संजय निवासी काजीपुर मेरठ उम्र 19 वर्ष
उक्त अल्टो कार से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे जो आज वापस आ रहे थे। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर एसडीआरएफ की दोनों टीम, स्थानीय पुलिस, जल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

मौसम विभाग ने एक बुधवार को एक बार फिर राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है जबकि 14 जुलाई को बागेश्वर,पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। उधर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट के पास मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन यातायात सुचारु करने में जुटी हुई है प्रातः 9:00 बजे तक मार्ग सुचारू होने की संभावना बताई गई है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तेखला के पास मालवा व पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना है जहां पर भी यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं




