Uttarakhand city news dehradun -: उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना जताई है इसके अलावा मौसम विभाग ने 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की भी संभावना जताई है। जिससे राज्य में दो से तीन सेल्सियस टेंपरेचर गिरने की संभावना है। सोमवार को दिसंबर का पहला दिन प्रारंभ हुआ है तथा शीत लहर के साथ अब राज्य में अगले चार दिनों तक वर्षा और हिमपात होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जारी की है मौसम विभाग का कहना है कि 1 दिसंबर से लेकर 3 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा तथा उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और हिमपात होने की संभावना है इसके अलावा4 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है । 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है । साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।वहीं 5 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।तथा 6 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है । 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है । राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ठंड की बात की जाए तो बरसात और हिमपात के बाद राज्य में शीतलहर बढ़ेगी तथा
राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है । 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है । राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।




