उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट,इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ।।

Uttarakhand city news dehradun -:उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है तो वही घना कोहरा छाने के कारण मैदानी क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल देहरादून के साथ ही प्रदेश के मैदानी शहरों में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में शुष्क मौसम दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है तो वही मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून सहित कई शहरों में घने कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से सुबह के समय दृश्यता घट गई है और पारे में भी भारी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारः न्याय पंचायत ऊँचाकोट में लगा जन सुनवाई शिविर(नैनीताल)

देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय चटक धूप गिरने से तापमान में वृद्धि हो रही है। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है जबकि मुक्तेश्वर में भी तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इस वजह से कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति भी दिखाई दे रही है।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी, यह है सार्वजनिक अवकाश, 20 नवंबर को ईगास ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसकी वजह से अभी कोहरे से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम शुष्क रहने के चलते मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीत लहर की चेतावनी दी गई है।

देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के साथ ही शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

घना कोहरा:
उत्तर प्रदेश, हरियाणा–चंडीगढ़, पंजाब: 31 दिसंबर तक रात/सुबह घना से बहुत घना कोहरा।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: 29 दिसंबर तक।
जम्मू संभाग: 27 दिसंबर तक (कुछ स्थानों पर)।
बिहार, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत: 29 दिसंबर तक कुछ जगह।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व पूर्वी मध्य प्रदेश: 26 दिसंबर तक।
शीत दिवस/शीत लहर:
उत्तराखंड: 24–26 दिसंबर को शीत से अति शीत दिवस।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: 26 दिसंबर तक शीत दिवस।
बिहार: 28 दिसंबर तक कुछ जगह शीत दिवस।
उत्तर-पश्चिम भारत: 26–27 दिसंबर को शीत लहर की संभावना।
पिछले 24 घंटे:
कई राज्यों में घना/अत्यंत घना कोहरा रहा; कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज।
उत्तराखंड व पूर्वी यूपी में शीत से अति शीत दिवस देखे गए।
आगामी मौसम:
27–30 दिसंबर: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व आसपास हल्की/मध्यम बारिश व बर्फबारी।
हिमाचल: 28 व 30 दिसंबर। उत्तराखंड: 29–30 दिसंबर।
अंडमान-निकोबार: 27–29 दिसंबर गरज-चमक व तेज हवा (30–40 किमी/घं)।
तापमान रुझान:
उत्तर-पश्चिम भारत: अगले 2 दिन 2–4°C गिरावट।
पूर्वी भारत: अगले 3 दिन 2–3°C गिरावट।
अन्य क्षेत्रों में बड़े बदलाव नहीं।

Ad Ad
To Top