उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) कोहरे का ऑरेंज अलर्ट यहां होगी बरसात ।।

Uttarakhand city news dehradun मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम चेतावनी जारी करते हुए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ।
लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी कोरी साबित हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की जगह मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ ही 3400 मीटर व उससे भी अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।


प्रदेश के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की भी संभावना है। हरिद्वार, ऋषिकेश से रुड़की तक घने कोहरे का असर देखने को मिला। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर वाहनों को चलाते देखा गया।

Ad Ad
To Top