उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) कोहरा का ऑरेंज अलर्ट, शीत दिवस भी ।।

Uttarakhand city news dehradun बड़े दिन के बाद भी मौसम में बदलाव लगातार बना हुआ है आज राज्य के कुछ क्षेत्रों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जनपदों में शीतदिवस से भी भीषण शीत दिवस की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। मैदानी क्षेत्र में इन दिनों कोहरा छाया हुआ है। देहरादून में भी सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है। वही पहाड़ी क्षेत्रों में चटक धूप खिल रही है और अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार) लक्सर गोलीकांड मामला, एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर एक सब इंस्पेक्टर सहित दो कांस्टेबल किए निलंबित।।

पर्वतीय इलाकों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बनी हुई है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा होने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारः न्याय पंचायत ऊँचाकोट में लगा जन सुनवाई शिविर(नैनीताल)

प्रदेश में अब तक बारिश और बराबरी ना होने के कारण सूखी ठंड भी परेशान कर रही है। निकले इलाकों में सूखी ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। दिसंबर का महीना भी बारिश ना होने के कारण सूखा है बीत रहा है।

Ad Ad
To Top