Uttarakhand city news dehradun
अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
स्ट्रेट ऑफ मलक्का (मलक्का जलडमरूमध्य) और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है।
इसके साथ मध्यम समुद्र तल से लगभग 7.6 किमी ऊँचाई तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है।
यह सिस्टम पश्चिम–उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 25 नवंबर की सुबह दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन (Depression) में बदल सकता है।
इसके बाद इसके और अधिक मजबूत होकर 27 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
29 नवंबर तक यह चक्रवाती तूफ़ान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक पहुँच सकता है।
29–30 नवंबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तटों पर हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी संभव है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों तमिलनाडु, केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
देश के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों में भी हल्की वर्षा देखने को मिली।
उत्तरी मैदानी भागों पंजाब, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
तटीय तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
इसके अलावा, अगले 2–3 दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे–धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।
उत्तराखंड में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है और आने वाले दिनों में शीत लहर से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है वही तराई क्षेत्र में कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
अचानक ठंड में इजाफा होने के चलते
उधम सिंह नगर में तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय कड़ाके की ठंड में लोगों के लिए दुश्वारियां खड़ी कर दी हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कों पर पाला पड़ने से फिसलन बढ़ गई है और वाहन चलाना भी जोखिम भरा हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से कम बने रहने की संभावना है। शुष्क मौसम के बावजूद अगले दो से तीन दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। जिससे सर्दी का असर और तेज होने की उम्मीद है।




