उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) बारिश को लेकर बड़ी अपडेट, जाने पूरे देश का मौसम हाल।।

Uttarakhand city news उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है दिन के समय गर्मी और रात के समय हल्की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। दिन में हल्के कपड़े लगाकर चलने वाले लोग शाम के समय हल्की ठंड से दो-चार हो रहे हैं। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। जिसकी वजह से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। बारिश के आसार नहीं जताए जा रहे हैं। प्रदेश से मॉनसून का असर पूरी तरह से खत्म होता दिख रहा है। पारे में गिरावट के चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) मुख्य चुनाव आयुक्त सकुशल पहुंचे मुनस्यारी. कल हुई थी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग।।

पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ी गर्म कपड़े निकले


उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ठंड पड़ने लगी है। पहाड़ों में तो लोगों के गर्म कपड़े निकल आए हैं, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में लोग अभी भी हल्के कपड़े पहन कर चल रहे हैं। शाम के समय ठंड होने से वाहनों में चलने वाले लोगों के लिए दिक्कत हो रही है, क्योंकि ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ानी शुरू कर दी है। अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड के शेष भागों से वापस चला गया है, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ और भागों, ओडिशा के शेष भागों और असम और मेघालय के कुछ भागों और बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी से भी पीछे हट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) नैनीताल डीएम वंदना की मुहिम लाई रंग.CS के निर्देश.अब नैनीताल मॉडल का अनुसरण करेंगे बाकी जिले ।।

अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, संपूर्ण अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के शेष भागों और महाराष्ट्र के कुछ और भागों और बंगाल की उत्तरी खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18 अक्टूबर तक देश के शेष भागों से वापस चले जाने की उम्मीद है। दक्षिणी प्रायद्वीप, दक्षिण और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने के साथ ही, इसी अवधि के दौरान दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी मानसून की वर्षा गतिविधि शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) लालकुआं का नकली नोट नेटवर्क,पुलिस ने ऐसे किया,ध्वस्त. इन 6 पर क्या-क्या लगी धारा, देखें विस्तार से ।।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

तेलंगाना और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है।

विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

To Top