उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम का बदलेगा मिजाज. हीट वेव दिखायेगी रंग।।

Uttarakhand city news Dehradun: उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तप रहे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा चढ़ रहा है। अप्रैल महीने में इस बार गर्मी बेहाल कर सकती है तथा हीटवेव से लोगों का जीना मुहाल हो सकता है।

उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह और शाम के समय गर्मी से हल्की राहत मिल रही है लेकिन दिन के समय सूरज के तेवर तल्ख होने से गर्मी सताने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड में बिछेगा सड़कों का जाल, सीएम धामी की मुहिम सफल ।

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झुलसाने वाली गर्मी बेहाल कर सकती है। मार्च के महीने में प्रदेश में बारिश सामान्य से 5% अधिक हुई है।
बारिश के बदले पैटर्न के कारण गर्मी जल्दी शुरू हो
हालांकि अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है और गर्मी सताने लगी है। दिन पर दिन पारा बढ़ रहा है और दिन के समय तो सड़कें भी सूनी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं, जिसके चलते पारे में और इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी की बड़ी सौगात. होमगार्ड जवानों को बढ़ा भत्ता ,अवकाश भी ।।

जिन जिलों में बारिश कम हुई और मौसम शुष्क रहा, वहां तपिश के साथ झुलसाने वाली गर्मी बढ़ सकती है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आंशिक बादल मंडराने की संभावना है लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्तो को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 9. 9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad Ad
To Top