s
उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बदलेगा मौसम का मिजाज. यहां होगी झमाझम बरसात ।।

Uttarakhand city news dehradun मौसम विभाग से बड़ी खबर आ रही है रविवार को मौसम करवट बदल चुका है जिसके चलते राज्य के अनेक जनपदों में बरसात तथा मैदानी क्षेत्रों में चुभने वाली गर्मी का प्रकोप हो गया है लेकिन बड़ी राहत भरी खबर आ रही है कि अब तीन दिन मौसम में कुछ बदलाव आता दिखाई देगा।

मौसम पूर्वानुमान

01.06.2025

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल व चम्पावत जनपदों के अनेक स्थानों तथा शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) उत्तराखंड को मिलेगी तीन नई कार ओटोमेटेड पार्किंग, देखें वीडियो ।।

02.06.2025

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों व मैदानी जनपदो के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

03.06.2025

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों के अनेक स्थानों तथा शेष जनपदो के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

04.06.2025

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (नैनीताल)उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय ने हाईकोर्ट के एडिशनल न्यायधीश के रूप में की शपथ ग्रहण ।।

पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में अनेक स्थानों एवं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जनपदों में कुछ स्थानों पर तथा उत्तराखंड के शेष जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

05.06.2025

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों तथा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

उत्तराखंड के शेष जनपदों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित।।

06.06.2025

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

07.06.2025

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

To Top