उत्तर प्रदेश

(मौसम अपडेट) पहाड़ों में हो सकती है भारी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान,मैदानी क्षेत्र में गरज के साथ पड सकते हैं छींटे ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने 23 सितंबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना मौसम विभाग ने 20 सितंबर के लिए जताई है जबकि 21 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं में गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार हो सकती है वहीं मौसम विभाग ने 22 सितंबर को जारी अपने पूर्वानुमान में नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार होने की संभावना है ।

मौसम विभाग ने 23 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है इस दिन पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है 22 सितंबर को भारी वर्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरोध होने की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है इसलिए उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है

Ad Ad
To Top