उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट-: भारी से अत्यंत भारी वर्षा का फिर जारी हुआ मौसम बुलेटिन, मौसम विभाग ने जताई बिजली गिरने की भी संभावना, कुमाऊं और गढ़वाल की सीमाओं के जनपदों में होगी भारी बरसात,बरतें सावधानियां ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने एक बार फिर गुरुवार को सुबह 10:00 बजे का मौसम बुलेटिन जारी करते हुए फिर चेतावनी दी है तथा 17 तारीख को अत्यंत वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 18 सितंबर तक जारी अपने मौसम पूर्वानुमान में कहां की गुरुवार को कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है साथ ही मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपदों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए कहीं-कहीं तेज गर्जन आकाशीय

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि 16 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कही गई भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है साथ ही देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि कहीं कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है साथ ही मौसम विभाग ने 17 सितंबर को रेड अलर्ट जारी करते हुए कड़ी चेतावनी भी दी है मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों में एवं उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है मौसम विभाग ने कहा कि इसके अलावा देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को टिहरी, पौड़ी, एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया जा रहा है मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ अत्यंत भारी वर्षा एवं वे गर्जन और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन होने और चट्टान गिरने के कारण कुछ ऊंचाई वाली जगहों पर सड़कें राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है साथ ही कुछ स्थानों में नदियों और नालों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि होने की संभावना हो सकती है इसलिए 17 सितंबर को बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।
Ad Ad
To Top