उत्तराखण्ड

पांच जिलों के लिए मौसम अपडेट, इन जनपदोंमें बढ़ेगी गर्मी (देहरादून)

Uttarakhand city news dehradun
उत्तराखंड में मार्च में मौसम बड़े तेवर दिखला रहा है मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ गया है। सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही, हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल भी छा गए। बादल छाने से मौसम में बदलाव के संकेत मिले, लेकिन देर रात तक बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। बाकी अन्य जनपदों में गर्मी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (किच्छा की बेटी) बुलंद हौसले, यूपीएससी में 46वी रैंक की हासिल, डीएम ने किया सम्मानित ।।

दूसरी ओर चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में राम पर्वत पर लगी जंगल की आग तीसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। आग अब धीरे-धीरे संरक्षित वन क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। रविवार शाम तक आग सीआईएसएफ कार्यालय और एचटीसी कंपनी के अस्त्र-शस्त्र भंडार के करीब पहुंच गई थी। हालांकि गोपेश्वर की अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। जंगल की इस आग से लाखों रुपये की वन संपदा नष्ट हो गई है।

Ad
To Top