उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) यहां घने कोहरे का यलो अलर्ट, मौसम परिवर्तन ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया है जिसके तहत सुबह उधम सिंह नगर जनपद में


कुछ स्थानों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून (मैदानी क्षेत्र) एवं पौड़ी जनपदों में कुछ स्थानों पर कुहासा / छिछला कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि शेष जनपदों में कोई उल्लेखनीय मौसम परिवर्तन नहीं देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Ad Ad
To Top