उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट (देहरादून)बढ़ेगा तापमान. नदियों का भी बढ़ेगा जलस्तर.होगी बरसात. मौसम विभाग ने जारी किया मौसम पूर्वानुमान ।।

देहरादून-: उत्तराखंड में मौसम में जहां तापमान में वृद्धि हो रही है वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में अगले 3 से 4 दिन के दौरान तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों मैदानी क्षेत्र में 18 सेल्सियस या इससे अधिक मौसम रहने की संभावना है मौसम विभाग ने 17 से 19 फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 10 से 12

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

सेल्सियस तक सामान्य से अधिक रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में उच्च तापमान के चलते बर्फ के तेजी से पिघलने की संभावना के कारण हिमस्खलन की अधिक संभावना है तथा राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है मौसम विभाग ने 17 फरवरी से 18 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की बात कही है तथा राज्य के उत्तरकाशी तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात बर्फबारी होने की संभावना तथा शेष राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad Ad
To Top