उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट (देहरादून) इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ।।


देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम में कोई बड़ी उथल-पुथल देखने को नहीं मिल रही, लेकिन तराई के क्षेत्रों में सुबह शाम घने कोहरे के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

लेकिन सीमांत जिले चमोली की नीति घाटी में हुई ताज़ी बर्फबारी ने निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। घाटी में सोमवार को मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया, जबकि मैदानी जिलों में दिन के तापमान में उछाल दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।।

सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जिससे दिन में ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन पहले जैसी ही बनी हुई है। दूसरी ओर, पहाड़ी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिलने के बावजूद शाम होते ही सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपी पर मजबूर कर दिया। कई स्थानों पर हल्के बादल भी छाए रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) भारी बारिश और हिमस्खलन की संभावना,इस जनपद में कल स्कूलों में अवकाश, जिलाधिकार, ने दिए आदेश ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है, हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। 13 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम अचानक करवट ले सकता है। ऐसे में पर्वतीय जिलों में पाला बढ़ने और मैदानी इलाकों में हल्के कुहासे की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी की अभिनव पहल : बेटियों के नाम से होगी घरों की पहचान, इस जनपद में शुरू होगा “मेरी चेली म्यार घरै पछयांण” अभियान ।।

तापमान बढ़ा, दिन में राहत

शुष्क मौसम की वजह से देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में दिन में हल्की गर्माहट महसूस हुई। वहीं, पहाड़ों में भी दोपहर तक धूप के कारण चहल-पहल बढ़ी, पर जैसे ही सूरज ढलने लगा, तापमान तेजी से नीचे गिरा और ठंड ने फिर से दस्तक दे दी।


Ad Ad
To Top