उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) नए साल से पहले पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय,इन जनपदों में होगी बरसात ।।

देहरादून: नए साल से पहले बरसात दस्तक दे सकती है उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में भी चटक धूप खिल रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की वजह से सुबह और शाम के समय दुश्वारियां हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) यहां जिलाधिकारी ने एक ही झटके में 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, आज देहरादून सहित 6 जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) नाबालिग युवती को लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार ।।

मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं । उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की भारी से बर्फबारी हो सकती है, जबकि 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) राष्ट्रीय स्तर पर चमकी उत्तराखंड पुलिस,बढ़ाया मान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज हरिद्वार और उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad Ad
To Top