उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) पश्चिम विक्षोभ सक्रिय,तीन दिन बरसात और आंधी तूफान ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत दिए हैं मौसम विभाग ने गुरुवार से एक बार फिर राज्य में बरसात की संभावना जताई है मौसम विभाग के अनुसार


उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि / झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना जाहिर करते हुए है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है।
वही मौसम विभाग में शुक्रवार 20 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) सेक्स रैकट, आपत्तिजनक रूप में मिले महिला-पुरुष. आपत्तिजनक सामान बरामद ।।

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। जबकि

उत्तराखंड राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि । झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना का ऑरेंज जारी किया है।
वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।* उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि / झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है।

To Top