Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र में अगले 8 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 3 दिसंबर से लेकर 4 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के बाद 5 तारीख से मौसम परिवर्तन होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर से राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ जनपदों के ऊँचाई वाले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /बर्फबारी होने की संभावना है | 3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । वहीं 6 दिसंबर को राजमहल मौसम शुष्क रहने के बाद7 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है | 3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है | राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । जबकि 8 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है | 3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है । राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में गिरावट हो सकती है तथा पर्वतीय क्षेत्र की घाटियों में कोहरा छाने की संभावना है ।।




