उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बदलेगा मौसम,साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, यहां बर्षा, हिमपात,

Uttarakhand city news dehradun अप्रैल महीने की पहली तारीख राज्य के कुछ जनपदों में अब जहां गर्मी में पैर फैलाने प्रारंभ कर दिया है वही अभी भी पर्वतीय क्षेत्र में मौसम सुहावना बना हुआ है बुधवार 1 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3500m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग में जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3500m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है वही राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3500m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है । मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है व राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि 4 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा/ बर्फबारी (3500m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है व मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना के अलावा 5 अप्रैल को पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3500m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है तथा मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा । गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3500m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है तथा शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

To Top