उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) यहां 3 घंटे में बदलेगा मौसम जाने मौसम पूर्वानुमान ।।

Uttarakhand city news
उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में सुबह 9:00 तक उथला कोहरा छाये रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग में तराई के क्षेत्र में भी सुबह शाम कोहरा की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्र में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। जबकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते दिन के समय ठंड से हल्की राहत मिल रही है। शाम के समय पारे में तेजी से गिरावट आ रही है और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अब डीएम ने जेई पर कार्रवाई के दिए निर्देश।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में भी परिवर्तन की कोई आसार नहीं है। उसके बाद पारे में गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रो में इस साल भी नवंबर महीने में बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते सूखी ठंड में परेशान किया हुआ है।

Ad Ad
To Top