Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में बुधवार से मौसम में परिवर्तन की संभावना मौसम विभाग में जताई है मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विश्व के सकरी होने से राज्य में बरसात और हिमपात होने की संभावना है।।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम ने अब चिंता बढ़ा दी है। जहां सर्दियों में बर्फबारी और बारिश सामान्य मानी जाती है, वहीं इस बार मौसम का यह रुख असामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जनवरी से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कुछ स्थानों के साथ चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जबकि मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
देश भर में मौसम प्रणाली:
एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर पंजाब के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
इससे जुड़ा प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।
दो तीव्र पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक 21 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय और उससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम (Subtropical Westerly Jet Stream) उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 130 नॉट की रफ्तार से प्रवाहित हो रही है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।
असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
पंजाब, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया।
हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान, 20 और 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
22 और 23 जनवरी को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊँचे इलाकों में भी भारी बर्फबारी की संभावना है।
22 से 25 जनवरी के बीच पंजाब में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तथा 22 और 23 जनवरी को राजस्थान में एक-दो स्थानों पर से लेकर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
20 जनवरी तक पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है।




