उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) आज से बदलेगा मौसम, इन जनपदों में बरसात ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड से आज से मौसम बदलेगा बरसात और हिमपात के साथ आज 6 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

प्रदेश के अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार भी बने हुए हैं। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने और तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में इन दोनों मौसम गर्माहट लिए हुए है। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से ठंडक बनी हुई है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी हो रही है, जबकि सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

देहरादून सहित कई जनपदों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। प्रदेश में पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी से आम लोगों के साथ ही किसानों को भी बड़ी राहत मिली है।

Ad Ad
To Top