उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) आज भी बदल रहेगा मौसम, येलो अलर्ट, हिमपात।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य में अभी भी मौसम बरसात के रूप में देखा जा रहा है पर्वतीय जिलों में आज कहीं-कहीं गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इन पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून में आसमान साफ रहेगा। हालांकि आंशिक बादल भी छा सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल )मुख्य शिक्षा अधिकारी ने एनसीईआरटी पुस्तकों को लेकर दिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश ।

राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

To Top