उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज. बढ़ेगी ठंड।।

Uttarakhand city news Dehradun उत्तराखंड में आज से अगले 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 4 जनवरी से मौसम एक बार फिर खराब होगा इधर प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से ठिठुरन भरी ठंड से भी राहत मिलेगी। प्रदेश में दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। दिन के समय रहा चटक धूप खिली रही। वहीं, शाम ढलते ही सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

मौसम साफ रहने के चलते मैदानी क्षेत्रों में कोहरा जा सकता है। वहीं, उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट जारी होने के बाद शासन भी सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

यूएसडीएमए ने सोमवार शाम पांच बजे तक हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए डीएम से चेतावनी का संज्ञान लेते हुए आवश्यक हथियार बढ़ाने के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया है। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा सामान्य से अधिक बने रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) यहां जिलाधिकारी ने एक ही झटके में 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त।।

2 दिन की बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड शीतलहर चपेट में आ गया था। जिसके बाद रविवार को मौसम ने राहत दी और चटक धूप खिली। चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। वहीं, देहरादून का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

Ad Ad
To Top