उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठड,यहां होगी बरसात।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने से सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेक न्यूज़)सुखीढांग क्षेत्रांतर्गत खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने की संभावना है। उत्तराखंड में पिछले दो महीने से बारिश न होने के कारण सूखी ठंड परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन भरी ठंड हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) देवभूमि का प्रमाणित मॉड्यूल, बनेगा देश में यूसीसी का प्रामाणिक आधार : भट्ट

रात के समय तापमान – 2 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। जबकि नीति घाटी और बद्रीनाथ सहित सीमांत क्षेत्रों में पानी के झरने जमने लगे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (कालाढूँगी) विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत आयोजित हुआ जिला सम्मेलन ।।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही सूखी ठंड से भी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र में सात और आठ दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

Ad Ad
To Top