उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम रहेगा साफ.बढ़ेगी ठंड. जाने देशभर के मौसम का मिजाज, यहां होगी बरसात।।

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठिठुरन भरी ठंड हो रही है जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंड का एहसास होने लगा है।
देश भर में मौसम प्रणाली:

स्ट्रेट ऑफ मलक्का के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 5.8 किमी तक सक्रिय है।

इसके प्रभाव से 22 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर बनने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान

यह सिस्टम पश्चिम–उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 24 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में डिप्रेशन में बदल सकता है।

अगले 48 घंटों में इसके और अधिक मजबूत होने की भी आशंका है।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब कमजोर हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

रायलसीमा में हल्की बारिश हुई।

पंजाब, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, (वायरल वीडियो)

केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

अगले 2–3 दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।

Ad Ad
To Top