Uttarakhand city news.com Dehradun
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जनपदों के लिए 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जाए जारी करते हुए कुछ स्थानों में बहुत हल्की सेल की बरसात तथा ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना जताई है
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के ज्यादा हिस्सों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। ऊंचाई वाली क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंची चोटियों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की भी संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में पाला मुसीबत बढ़ा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को पूरे दिन आंशिक बादल मंडराते रहे। बारिश और बर्फबारी होने की असर भी बनते रहे।
देशभर में मौसम प्रणाली:
पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और समीपवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
सब-ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम, जिसकी मुख्य गति लगभग 130 नॉट्स (12.6 किमी की ऊंचाई पर) है, उत्तर भारत में सक्रिय है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, घना से बहुत घना कोहरा पंजाब से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में छाया रहा।
तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट देखा गया।
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रही।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्व और उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बिखरी हुई बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
केरल, दक्षिण कर्नाटक और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की बारिश संभव है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।
दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम एवं मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश धीरे-धीरे बढ़ सकती है।
16 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बिखरी हुई बारिश संभव है।

