उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून)तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट, अभी ठंड से राहत नहीं, होगी बरसात ।।

Uttarakhand City News: dehradun अगले 3 घंटों में (ऑरेंज अलर्ट) बुधवार को सुबहजनपद– बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्र प्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी यथा – मसूरी, चकराता, बद्रीनाथ, केदारनाथ, मुनस्यारी, के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी (2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर) होने की प्रबल संभावना है।
Uttarakhand City News:
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले 3 घंटों में (ऑरेंज अलर्ट) जनपद– बागेश्वर,चमोली,पिथौरागढ़,रुद्र प्रयाग,टिहरी गढ़वाल,उत्तरकाशी यथा – यमुनोत्री, धराली, केदारनाथ, सोनप्रयाग, जोशीमठ, मुनस्यारी के आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी (2500 मीटर और उससे ऊपर) के साथ गरज/बिजली/तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की प्रबल संभावना है।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ ही देहरादून में भारी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र में भी बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय से बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
प्रदेश में 28 जनवरी को भी कई जिलों में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 जनवरी को नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)पंतनगर विश्वविद्यालय के इस छात्र को मिला बड़ा सम्मान. दीजिए बधाई ।।

उत्तरकाशी-: Uttarakhand City News: वर्तमान समय में जनपद मुख्यालय तथा जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में वर्षा हो रही है तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
Uttarakhand City News: वर्तमान समय में जनपद मुख्यालय तथा जनपद के सभी तहसील क्षेत्र में वर्षा हो रही है तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का तीन घंटे का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी ।।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप से ऊपर बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राना चट्टी से जानकी चट्टी तथा राडी टॉप तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है।

Ad Ad
To Top