Uttarakhand city news dehradun मौसम विभाग में 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि 3 घंटे में आंधी के साथ बर्फबारी बरसात होने की संभावना है
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे तक जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ, रूद्र प्रयाग, उधम सिंह नगर, उत्तर काशी के कुछ अलग-अलग स्थानों पर यथा – डोईवाला, केदारनाथ, गंगोत्री, बद्रीनाथ, रानीखेत, काशीपुर, मुनस्यारी, जोशीमठ, चकराता, लोहाघाट, खटीमा, किच्छा तथा इनके आस पास के कई स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी आने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है जबकि उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात हो सकता है।




